Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिला उपायुक्त ने जेनिथ अस्पताल के खिलाफ क्यों दिए जांच के आदेश देखे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 8 मई: जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि शनिवार को भागीरथी गैस वितरण केंद्र के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें शिकायत करते हुए कहा कि जेनिथ अस्पताल में पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम है। लोगों ने शिकायत थी कि अस्पताल में चिकित्सकों की सही ढंग से व्यवस्था नहीं है। ऑक्सीजन गैस भी मरीजों के परिजनों से स्वयं लाने के लिए कहा जाता है। शिकायत मिलने के उपरांत जिला उपायुक्त ने स्वयं अस्पताल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं पाया गया। काफी देर पश्चात एक चिकित्सक वहां पर पहुंचा। इसके साथ ही अस्पताल में किसी भी तरह की चिकित्सा जांच एवं इलाज के रेट की सूची डिस्प्ले नहीं की गई थी। यह भी पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन था।
इस मौके पर उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि इस संबंध में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही एवं जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कमेटी में एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसीपी बल्लभगढ़ व सीएमओ द्वारा नामित एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को शामिल किया गया है। यह जांच टीम पिछले 15 दिनों में अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों से पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी और 3 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उपायुक्त ने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

निगम सदन की बैठक में कौन बोला कि मुख्यमंत्री नहीं बनने दे रहे हैं सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर और फाइनेंस कमेटी?

Metro Plus

मानव रचना ने चौथे फाउंडर डे पर स्वप्नदर्शी फाउंडर को दी श्रृद्धांजलि

Metro Plus

आखिर क्यों राजेश नागर नेे गांव कौराली में एक करोड़ के विकास कार्य करवाएं?

Metro Plus