Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

पुरी प्राणयाम के आसपास लगाए जाएंगे 5000 फलदार, छायादार वृक्षों के पौधे: राजेश नागर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 जुलाई:
तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर के नेतृत्व में स्थानीय निवासी रविवार को करीब 5 हजार पौधे लगाएंगे। इस अवसर पर जिला उपायुक्त यशपाल यादव भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। विधायक राजेश नागर सेक्टर-82 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी द्वारा किए जा रहे इस पौधरोपण की शुरुआत करेंगे जिसमें रोटरी क्लब भी सहयोग कर रहे हैं।
विधायक राजेश नागर ने बताया कि इस अभियान को ग्रेटर फरीदाबाद का अब तक का सबसे बड़ा पौधरोपण अभियान भी कहा जा सकता है जिसमें स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे और अपने नाम के पौधों का संरक्षण करने का भी प्रण लेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान सेक्टर-82-85 के डिवाइडिंग रोड पर होगा जिसमें फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल यादव भी लोगों का हौंसला बढ़ाएंगे।
श्री नागर ने बताया कि निवासी इस पौधरोपण के लिए काफी लालायित हैं और जोरदार ढंग से तैयारी की गई है। इन पौधों में सौंदर्यकरण, फलदार के साथ साथ जंगल कॉन्सेप्ट को भी क्रियान्वित किया जाएगा। इसके लिए पौधों के गड्ढे बनाने का काम आज से ही जारी है जिससे कि समय पर पूरा कार्यक्रम हो सके। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि पौधरोपण में अपना श्रमदान दें और अपने परिवार के हर एक सदस्य से कम से कम एक एक पेड़ लगवाएं।

Related posts

FMS ने नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत-लाइब्रेरी ऑन व्हील्स का दौरा किया

Metro Plus

कुशीनगर में ट्रेन की चपेट में आई स्कूली बच्चों से भरी वैन 13 की मौत पीएम मोदी ने जताया दुख

Metro Plus

कृष्णपाल गुर्जर ने मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगारियों को चैक भेंट किए

Metro Plus