Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मुख्यमंत्री खट्टर ने किया बदलता हरियाणा बढ़ता हरियाणा पत्रिका का विमोचन।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 18 जुलाई:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद में बनने वाले जिला भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने फरीदाबाद मीडिया प्रभारी मुकुल चोपड़ा द्वारा तैयार की गई हरियाणा की पत्रिका ‘बदलता हरियाणा बढ़ता हरियाणा’ का विमोचन भी किया।
बता दें इस पत्रिका के माध्यम से हरियाणा की खट्टर सरकार द्वारा किए गए तमाम कार्यों का उल्लेख किया गया है
साथ ही सबका साथ सबका विकास की राह पर चलने वाली भाजपा की नीतियों के बारे में भी बताया गया है। मुख्यमंत्री ने पत्रिका को देखने के बाद मुकुल चोपड़ा की पीठ भी थपथपाई।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनकर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, विधायक नयनपाल रावत, विधायक सीमा त्रिखा, प्रदेश संगठन में मंत्री संदीप जोशी समेत तमाम जिले के बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मंत्री विपुल गोयल ने कृष्णा कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने के कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus

छात्र संघ चुनाव जीतते ही डीएवी कॉलेज पर बस स्टॉप ओर लाइब्रेरी की समस्या को दूर करेगी: NSUI

Metro Plus

कोर्ट स्टे के बावजूद तोडफ़ोड़ करने पर झुग्गीवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Metro Plus