Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 17 अगस्त: फरीदाबाद मॉडल स्कूल सैक्टर-31 में 22वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रिटार्यड एचसीएस अधिकारी अमरनाथ इच्छपुजानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। महारानी पेंटेंस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन बीआर भाटिया सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डीएलएफ इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा, हरियाणा सरकार की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन एचएस मलिक, एफ.एमएस मैनेजिंग कमेटी के मैम्बर एसआर तेवतिया, डायरेक्टर एके मलिक, एफएमएस सैक्टर 48 की पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती राज मलिक, बीसीआईएल की मैनेजर श्रीमती श्रेया मलिक तथा श्रीमती दीपिका मलिक आदि अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
आए हुए आदरणीय अतिथिगण ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 के विद्यालय समुदाय के लिए चुने गए विद्यार्थी सदस्यों को बैचिस भेंट किए। विद्यालय के हैड बॉय सौरव कांत तथा हैड गर्ल तीक्षा वाधवा सहित चयनित सभा के सभी सदस्यों ने अपना कार्य पूरी ईमानदारी, निष्ठा, लगन, मेहनत से करने की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर इंटर हाउस देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें एफ.एमएस के विद्यार्थियों ने अद्भुुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आए हुए गणमान्य अतिथियों ने इन विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश के उज्ज्वल भविष्य को कायम रखने तथा आगे बढ़ाने की बहुत जरूरत है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिबाला तथा डायरेक्टर उमंग मलिक ने अतिथियों को स्मृति चिहृ भेंट करके उनका हार्दिक अभिनंदन किया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

Related posts

World Telecommunication & Infm Day 2018 @ IEI : Er. J P Malhotra

Metro Plus

आरोग्य सेतु ऐप संक्रमित लोगों के संपर्क में आने पर अलर्ट करता है: यशपाल यादव

Metro Plus

दो पुलिस अधिकारियों की सहायता ले सन्नी बादल ने कौन सा नेक काम किया देखे?

Metro Plus