Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

30 जून तक जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स, ब्याज होगा पूरी तरह माफ: सलोनी शर्मा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 5 जून: नगर निगम फरीदाबाद ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत देते हुए 30 जून तक बकाया टैक्स जमा करने पर ब्याज में विशेष छूट प्रदान की गई है।

निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग की अधिसूचना के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज में विशेष छूट प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे बकायाधारक इस योजना का लाभ नहीं उठाएंगे तो उनकी यूनिट पर 30 जून के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के लंबित प्रॉपर्टी टैक्स पर लगने वाले ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, बशर्ते संबंधित प्रॉपर्टी मालिक अपना बकाया टैक्स 30 जून 2026 तक जमा करवा दें। यदि नहीं भरते हैं तो 1.5 प्रतिशत की दर से प्रतिमाह ब्याज लगेगा, साथ ही निगम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही भी की जाएगी।

आमजन से अपील:- एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि निर्धारित तिथि तक बकाया राशि जमा कर दी जाती है और नागरिक प्रॉपर्टी पोर्टल पर अपनी संपत्ति का स्व-प्रमाणन (Self Certification) भी कर देते हैं, तो उन्हें ब्याज की पूरी छूट का लाभ मिलेगा।

उन्होंने शहर के सभी प्रॉपर्टी धारकों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी गई इस विशेष छूट योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराकर अतिरिक्त ब्याज से बचें। उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि वे निगम के ऑनलाइन पोर्टल या संबंधित कार्यालयों में जाकर अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी अपडेट कराएं और स्व-प्रमाणन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि ऐसे बकायाधारक सरकार की इस योजना का लाभ उठाए और निगम द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से बचें।

Related posts

आखिर क्यों Gym Trainer मुकेश ने दिया अपने दोस्त के घर में चौहरे हत्याकांड का अंजाम?

Metro Plus

DYNASTY International में स्वतंत्रता सेनानियों को यादकर मनाया गया गणतंत्र दिवस

Metro Plus

वार्ड का पहरेदार बनकर कार्य करेंगे रोहित सिंगला: लखन सिंगला

Metro Plus