Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जानें किन बॉलीवुड सितारों ने कहा, ब्लॉकबस्टर फिल्म है ‘सुल्तान’

मैट्रो प्लस
मुंबई, 6 जुलाई (जस्प्रीत कौर):
‘सुल्तान’ की रिलीज से पहले फिल्म के हीरो सलमान खान की तरफ से रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा. करन जौहर, अनुपम खेर और सुभाष घई समेत कई बॉलीवुड सितारों ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ देखने के बाद उसे ब्लॉकबस्टर फिल्म करार दिया है. मायानगरी के यश राज स्टूडियो में मंगलवार को फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग में डेजी शाह, निखिल द्विदी, डेविड धवन, सिद्धार्थ रॉय कपूर और दिव्या कुमार सहित कई सितारे मौजूद रहे.

खास बात यह है कि इस मौके पर सलमान की प्रेमिका लूलिया वंतूर भी सलमान के साथ मौजूद थीं.

अली अब्बास जफर के डॉयरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने एक कुश्ती पहलवान की भूमिका निभायी है. फिल्म में सलमान के अलावा अनुष्का शर्मा और रणदीप हुडा भी मुख्य भूमिका में हैं.

बॉलीवुड सितारों के ‘सुल्तान’ पर रिव्यू:

फिल्मकार करन जौहर ने कहा, “मैने ‘सुल्तान’ देखी. यह अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने वाली है और इसमें कोई शक नहीं है. एक बेहतरीन अनुभव.”

अनुपम खेर ने कहा, “सलमान हर क्षेत्र में बेहतरीन हैं. इस अभिनेता के बेहतरीन अभिनय की एक और प्रस्तुति. अनुष्का ने भी कमाल किया है. ब्लॉकबस्टर.”

सुभाष घई ने सलमान को बधाई देते हुए कहा कि सुल्तान की सलमान सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. ये खेल जगत से जुड़ी एक बेहतरीन फिल्म है. इसमें सलमान और अनुष्का ने काफी अच्छा अभिनय किया है.

हुमा कुरैशी ने भी कहा कि सलमान की फिल्म सफल होगी. इसके अलावा फिल्मकार कबीर खान ने भी ‘सुल्तान’ की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन फिल्म है. उन्होंने कहा कि सलमान ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है और अनुष्का का भी जवाब नहीं.

Related posts

Chief Minister Mr. Manohar Lal welcoming Punjab Chief Minister,Mr.Parkash Singh Badal

Metro Plus

कांग्रेस का पुतला फुंक भाजपा ने गिनाए कृषि कानूनों के फायदे।

Metro Plus

सांसे मुहिम ने 700 पौधे लगवा कि एक अच्छी पहल

Metro Plus