Metro Plus News
फरीदाबाद

नशे की आपूर्ति के लिए देता था चोरी की वारदात को अंजाम, पुलिस ने दबोचा।


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 25 जुलाई:
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा अपराधियों पर नकेल कसकर लूट और चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने की दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जयसिंह है जो फरीदाबाद के सरूरपुर गांव का रहने वाला है।
आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत फरीदाबाद में दो मुकदमे दर्ज हैं जिसमें आरोपी ने थाना मुजेसर एरिया से एक टेंपो महिंद्रा सुप्रीमो तथा थाना सदर बल्लभगढ़ एरिया से शेटरिंग का सामान चोरी किया था।
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी किया गया टेंपो तथा 16 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की लत के चलते उन्होंने चोरी तथा लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।
पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

CM फ्लाइंग ने अवैध रूप चल रहा शराब का अहाता पकड़ा।

Metro Plus

मानव सेवा समिति 26 जनवरी को करेगी मानव भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल नरेन्द्र मोदी के सपने को कैसे पूरा करने में लगे हैं, जानिए।

Metro Plus