Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा सरकार गरीबों का हक पहुंचाने का कार्य कर रही है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 26 जुलाई:
भारत सरकार के भारी उद्योग एवं सौर ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों में 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति के हिसाब से सरकार द्वारा फ्री में दिया जाने का काम किया जा रहा है।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने राशन वितरण का कार्य शुरू करवाया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा गरीबों का हक गरीबों तक पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 कोरोना वायरस की वजह से देश की व्यवस्था में काफी परिवर्तन हुआ है। विश्व में वैश्विक महामारी की बदौलत से लोगों के रोजगार व नौकरियां तथा बहुत सारी व्यवस्थाओं में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीब परिवारों की खाद्य सामग्री पूर्ति के लिए 5 किलो अनाज प्रति परिवार प्रति व्यक्ति के हिसाब से दिया जा रहा है और यह अनाज पिछले प्रथम कोरोना वायरस कि वैव में भी आठ नौ महीने दिया गया था। अब द्वितीय कोरोना वायरस की वैव में भी गत् मई माह से आगामी नवंबर माह तक प्रतेक परिवार को फ्री में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि एक परिवार में 5 सदस्य हैं तो 25 किलो अनाज उस परिवार को सरकार द्वारा मुफ्त में प्रदान दिया जाएगा। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार आमजन के हित के कार्यों को क्रियान्वित करने का काम कर रही है। अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को 5 किलो गेंहू बल्लबगढ़ की चावला कॉलोनी सैक्टर-4 के अलावा त्रिखा कॉलोनी के राशन डिपो पर गरीब लोगों को राशन बांटा गया।

Related posts

एसआरएस ग्रुप तथा निवेशकों की हुई बैठक के निकल सकते है सकारात्मक परिणाम

Metro Plus

प्रदूषण से निपटने के लिए FIA ने चलाया क्लीन-ग्रीन अभियान।

Metro Plus

ADC सतबीर मान और SDM अमित गुलिया ने योग मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Metro Plus