Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ए.डी. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 17 अगस्त:  एडी पब्लिक स्कूल डबुआ कालोनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में तक्षशिला स्कूल के डायरेक्टर बीडी शर्मा और विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुरेश चन्द्रा मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के द्वीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात स्कूल की होनहार छात्रा अंशु और मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। स्कूल के डायरेक्टर डा० सुभाष श्योरान ने मुख्यातिथि का स्वागत बुके व शॉल भेंट कर किया।
इस अवसर पर ‘ वंदे मातरम् Ó और ‘ हम इंडिया वाले Ó गाने पर छात्राओं ने अपनी सुन्दर पेशकश से सारा माहौल देशभक्तिमय बना दिया। वहीं दूसरी तरफ ‘वो है अलबेला अंद नैनो वालाÓ गाने पर सीनियर विंग की छात्राओं ने डांस करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएस यादव द्वारा की गई।
स्कूल के डायरेक्टर डा० सुभाष श्योरान ने आए हुए सभी अतिथि, अभिभावकों और छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रति समर्पित होने वाली भावना मात्र एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे वर्ष हमारे जहन में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा सबसे अहम् होती है और छात्रों को अपने स्वभाव के साथ ही शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अच्छा विद्यार्थी वही होता है, जोकि अपनी मेहनत और लगन से अभिभावकों के साथ ही स्कूल और अपने अध्यापकों को भी गौरवान्ति करे।AD School 4 1 11 111 1111 A.D.School Photo AD School 1

Related posts

दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के ग्रेजुडेशन-डे में छोटे-छोटे बच्चों ने अनेकता में एकता पर प्ले प्रस्तुत कर वाह-वाही लूटी

Metro Plus

सक्रिय राजनीति के बगैर महिलाओं का विकास असंभव: अनीता भारद्वाज

Metro Plus

सर्वजातीय परिचय सम्मेलन के पहले दिन बने 32 जोड़ों ने सहमति जताई

Metro Plus