Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बीके हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया फाऊंडेशन-डे तथा स्वतंत्रता दिवस

जस्सप्रीत कौर
फरीदाबाद, 17 अगस्त: बीके हाई स्कूल, जवाहर कॉलोनी में फाऊंडेशन-डे तथा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन भूपेन्द्र श्योराण, प्रधानाचार्य सुरभि श्योराण तथा समस्त अध्यापकगण मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवोदय विद्यालय गाजीपुर के निर्देशक आरके शर्मा तथा शंकर यादव उपस्थित थे। 8वीं तथा 9वीं कक्षा की छात्राओं ने स्वागत गीत से कार्यक्रम को शुभारम्भ किया। यूकेजी कक्षा की छात्रा संजना ने अपनी कविता से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर नृत्य तथा देशभक्ति गीत ने सभी में नवचेतना सी भर दी।
विद्यालय के चेयरमैन भूपेन्द्र श्योराण ने इस अवसर पर सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन में अपना पूरा सहयोग देते हुए इस योजना को सफल बनाएं। श्री श्योराण ने विद्यालय की 19वीं वर्षगांठ पर सभी अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी।
कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित लघु नाटिका सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर 7वीं तथा 9वीं कक्षा के छात्रों ने एक प्रदर्शन दिखाकर संदेश दिया कि बेटियों को अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बनाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विद्यालय की प्रबंधन समिति तथा सभी विद्यार्थियों की प्रंशसा करते हुए 1100 की राशि से विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। BK School1 BK School11 BK School

Related posts

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में सा-रे-गा-मा की विजेता रिंकू कालिया ने बिखेरी स्वर लहरियां, गजल गीतों से संध्या हुई संगीतमय

Metro Plus

SDM अपराजिता ने व्यापारिक संगठनों के सहयोग से चलाया Covid-19 का जांच अभियान।

Metro Plus

हार्डवेयर चौक पर मैट्रो प्लस की खबर के बाद तोडफ़ोड़

Metro Plus