Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी: मूलचंद शर्मा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 26 जुलाई:
हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री मूलचन्द शर्मा ने आदर्श नगर यूपीएससी का औचक निरक्षण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो सुविधाएं सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार मिली हैं, उन्हें दुरूस्त करें। परिवहन मंत्री ने कहा कि हर रोज सेंटर पर कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए वेक्सीन लगाई जाए।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने वेक्सिनेशन कैंप में जाकर लोगों को जागरूक किया। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर वेक्सीन लगवाएं तभी बीमारी का होगा खात्मा। उन्होंने कहा कि देश को स्वस्थ रखने का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भी तभी साकार होगा। इस दौरान डॉ. अपूर्व भी मौजूद रहे।

Related posts

ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप की चारिणी यानी तप का आचरण करने वाली: भाटिया

Metro Plus

Dynasty International School में अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस का आयोजन किया गया।

Metro Plus

क्या एक HCS अधिकारी कर पाएगा चेयरमैन FFRC जोकि एक वरिष्ठ IAS अधिकारी है, की कार्यशैली की जांच?

Metro Plus