Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिला में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब कितनी रह गई देखे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 26 जुलाई:
जिला मैजिस्ट्रेट यशपाल यादव ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 24 जुलाई को जारी किए गए आदेशों के तहत कंटेनमेंट जोन की संख्या अब पांच रह गई है। उन्होंने बताया कि यह कंटेनमेंट जोन अब सैक्टर-46 में मकान नंबर-250 से मकान नंबर-261 तक, सैक्टर-11 में मकान नंबर ई-31 से ई-35 तक। सैक्टर-14 में मकान नंबर 205 से 210 तक और सैक्टर-8 में मकान नंबर-2245 से मकान नंबर-2265 तक का क्षेत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी क्षेत्र में नए कोविड-19 पॉजीटिव मरीज नहीं मिलते हैं तो कंटेनमेंट जोन को लगभग 14 दिन के बाद डी-नोटिफाई किया जाएगा।

Related posts

सूरजकुंड मेले की छोटी चौपाल पर कलाकारों ने कैसे मनाई होली? देखें!

Metro Plus

बौद्धिक संपदा और पेटेंट को लेकर जागरूकता जरूरी: प्रो० दिनेश कुमार

Metro Plus

किंगडम ऑफ ड्रीम्स का वजूद खतरे में!

Metro Plus