Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पर्यावरण को शुद्व रखने के लिए देखो वन विभाग क्या करने जा रहा है?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 27 जुलाई:
जिला वन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि फरीदाबाद जिले में वन विभाग द्वारा वर्तमान सीजन में 4,32,440 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि वन मंडल द्वारा वर्ष 2021-2022 के दौरान डेट स्कीम के तहत 1,25,470 पौधे तथा कैम्पा स्कीम के तहत किए सीए व एनपीवी स्कीम में 1,25,470 पौधे तथा फार्म फॉरेस्ट्री स्कीम में 1,81,500 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला वन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इन पौधों में शीशम, जामुन, पहाड़ी पापड़ी, अर्जुन, अमरूद, नीम, बकैन, सिरस, गुलमोहर, पिलखन, कजेजिया, अमलतास, कीकर, इमली, पीपल, रोज, कट, सांगवान, बेरी, आलेस्टोनिया, बेल पत्थर, अशोक, जट्रोफा, कनेर, सोहजना, बांस इत्यादि के पौधे लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त फ्री सप्लाई में दो लाख पौधों में से ग्राम पंचायतों को 1,66,000 पौधे तथा 93,739 पौधे स्कूलों में बच्चों को वितरित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी ग्राम पंचायत भूमि पर ऑक्सीजन बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत फरीदाबाद जिले में गांव प्याला व अटाली की पंचायत भूमि पर व डबुआ में फरीदाबाद नगर-निगम की भूमि पर 5-5 एकड़ में ऑक्सीजन वाले पौधे विकसित किए जाएंगे ताकि भविष्य में इसके बहुमूल्य लाभ को लिया जा सके।

Related posts

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए किया गया काम सभी को एक बेहतर समाज देगा: डॉ. प्रशांत भल्ला

Metro Plus

हरियाणा सिविल सेवा के 9 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी

Metro Plus

लखानी अरमान ग्रुप ने महाशिवरात्रि के दिन धूमधाम से मनाई अपनी गोल्डन जुबली

Metro Plus