Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब NIT ने की महिलाओं को सैनिटरी, नैपकिन एवं हेल्थ किट्स वितरित।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 28 जुलाई:
शहर के सभी रोटेरियंस ने मिलकर आज महिलाओं से झिझक छोड़कर अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदगी दिखाने की अपील की। इस कड़ी में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी ने मुजेसर में करीब 250 महिलाओं को नैपकिन और हेल्थ किट बांटी।
इस मौके पर क्लब के प्रधान विपिन चंदा, सचिव वीरेंद्र मेहता एवं कोषाध्यक्ष अश्विनी झांब के नेतृत्व में महिला रोटेरियंस ने सैनिटरी, नैपकिन और हेल्थ किट वितरित की। इस किट में 20 नैपकिन, एक साबुन, एक टुथब्रश, एक टुथपेस्ट और एक एंटीसेप्टिक लोशन की शीशी शामिल थी।
इस अवसर पर अनुराधा चंदा और सीमा मेहता ने महिलाओं से कहा कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। अगर आपका स्वास्थ्य ठीक है तो सारी दुनिया ठीक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी रहती है। ऐसे में आपको सही रहना ही चाहिए। इसके लिए आपको सारी झिझक को छोडऩा ही होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी का फोकस महिला संबंधी विषयों पर रहेगा। भविष्य में हम महिला संबंधी अनेक प्रोजेक्ट करेंगे।
इस अवसर पर क्लब ने डॉ० अनिता टंडन एवं बबीता का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पीडीजी विनय भाटिया, प्रेम पसरीचा, तेजिन्द्र मलिक, सुनील खडूजा, सतीश अदलक्खा, मनोज मंगला, विकास जुनेजा, जेएस कलसी, महिला रो० श्वेता झांब, सविता, सुमन, कोमल आदि भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Related posts

Skill Development में हरियाणा को बनाएंगे देश के लिए आदर्श: विपुल गोयल

Metro Plus

भगोड़े और बेल जम्परों की अब खैर नहीं, जल्द होंगें सलाखों के पीछे।

Metro Plus

Modern DPS में Sports Day पर छात्रों ने दी अपनी शानदार प्रस्तुति

Metro Plus