Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

क्या इस बार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस? देखे।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 28 जुलाई:
15 अगस्त को खेल परिसर सैक्टर-12 में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह निष्ठा व ईमानदारी से करें ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूर्ण ढंग के साथ मनाया जा सके। यह बात जिला उपायुक्त यशपाल ने सैक्टर-12 स्थित सभागार कक्ष में स्वंत्रता दिवस समारोह के सम्बंध में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहीं।
इस मौके पर जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस बार समरोह के आयोजन के दौरान सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी अपने से जुड़े कार्य दायित्वों का निर्वाह उन्हें बताए गए निर्देशों के अनुसार समय रहते पूरा करें ताकि इस संबंध में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
इस मौके पर जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने समारोह में समुचित बिजली, पेयजल जलापूर्ति, बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए ड्रेनेज सिस्टम, प्रांगण के साफ-सफाई, परेड रिहर्सल, माइक सर्विस, सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आगामी 5 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिर्हसल शुरू की जाएगी। 10, 11, 12 को परेड की रिहर्सल और 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल रखी गई है। मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान, एसीपी आदर्शदीप सिंह, आरटीए जितेंद्र अहलावत सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक ने रोटरी क्लब के सहयोग से लगाया नि:शुल्क हेल्थ चेक-अप कैम्प

Metro Plus

कोविड-19 से बचने के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा: SDM

Metro Plus

प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट देखो क्या कर रहा है कोरोना पीडि़तों के लिए!

Metro Plus