Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हरियाली तीज के अवसर पर तिगांव में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

भारत देश संस्कृति का देश है: नागर
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 18 अगस्त: हरियाली तीज के अवसर पर गांव तिगांव में ग्रामवासियों की ओर से एक विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश व प्रदेश के विभिन्न जगहों से नामी-गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता राजेश नागर, कांग्रेसी नेता यशपाल नागर, जेपी नागर ने हिस्सा लेकर पहलवानों की हौंसला अफजाई की।
इस मौके पर राजेश नागर, यशपाल नागर व जेपी नागर ने संयुक्त रूप से कहा कि गांव तिगांव की धरती पर हर वर्ष हरियाली तीज पर आयोजित होने वाली यह कुश्ती प्रतियोगिता प्रदेश ही नहीं अपितु देश में भी विख्यात है, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भारत देश संस्कृति का देश है और हरियाली पर्व पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होना हमारे लिए गर्व की बात है, इससे हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के बारे में पूरा ज्ञान हासिल होता है।
प्रतियोगिता में 3100 की कुश्ती विक्रम महेंद्रगढ़ व सुनील के बीच हुई, जिसे विक्रम ने जीता। इसके अलावा मोनू नवादा, मीनू करनाल के बीच हुई कुश्ती को मोनू ने जीता। पवन और प्रवेश के बीच हुई, जिसमें पवन ने जीत हासिल की। इसके अलावा लोकेश और भूरा के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं 5100 रूपए की कुश्ती की पहली कुश्ती नरेश और सुमित की बीच हुई, जिसमें नरेश ने बाजी मारी वहीं रवि और संदीप के बीच हुई कुश्ती में रवि ने जीत हासिल की, जबकि पवन और संजय के बीच हुई कुश्ती में पवन ने जीत हासिल की। राकेश राली और विकास मुजेडी के बीच हुई कुश्ती में राकेश ने व नैनपाल और सुरजीत में से मैनपाल ने जीत हासिल की। 11 हजार की कुश्ती भीष्म दिल्ली और राजकुमार सोनीपत और कृष्ण सोनीपत व सरजीत दिल्ली के बीच बराबरी पर छूटी। इसके अलावा 21 हजार रूपए की कुश्ती रेशम व जितेंद्र के बीच बराबरी पर रही। प्रतियोगिता में 51 हजार की कुश्ती भारत केसरी विक्रम और वरूण के बीच, जिसमें वरूण ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की। मु यातिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रताप सरपंच, हरिचंद नागर, रविन्द्र नागर, मास्टर धर्मबीर नागर, बिल्लू पहलवान, बीरपाल चेयरमैन, प्रेमचंद मे बर पंचायत, सुनील गर्ग, मास्टर सतबीर नागर, रतन अधाना एडवोकेट, योगेश अधाना, संजय अधाना, योगेन्द्र, कंवरलाल खलीफा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

DLF के अंदर जगह-जगह फैले अतिक्रमण से जल्द मिलेगी मुक्ति: श्रीराम अग्रवाल

Metro Plus

प्राईवेट स्कूलों की रद्द होगी मान्यता नहीं दी यदि 134ए के तहत रिक्त सीटों की सूची

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय लेबर डे

Metro Plus