Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

ठाकुर राजाराम ने अन्नपूर्ण उत्सव पर लाभार्थियों को गेहूं की थैलियां वितरित की।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 20 अगस्त:
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गरीब लोगों के लिए अनेक योजनाएं बना रहे है क्योंकि उनका मुख्य उद्वेश्य जरूरतमंदों और किसान, कमेरे वर्ग का उत्थान करना है। ये कहना था जजपा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम का। वे यहां बल्लभगढ़ क्षेत्र में मोहना रोड़ पर अन्नपूर्ण उत्सव के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को पांच-पांच किलो गेहूं प्रति व्यक्ति के हिसाब से थैलियां भी वितरित की।
इस मौके पर राजाराम ने कहा कि केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार दोनों मिलकर किसान व मजदूर व कमेरे वर्ग का भला कर रही है।
इस मौके पर पार्षद दीपक चौधरी, दिनेश डागर, फूड सप्लायर इंस्पेक्टर सत्यनारायण और डिपू धारक सुशीला व खाद व फूड सप्लायर के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

आखिर बच्चों की पढ़ाई के नुकसान का जिम्मेदार कौन?

Metro Plus

DC यशपाल ने कहा, मुस्लिम लोग अपने घरों में रहकर रमजान के माह मे नमाज अदा करें

Metro Plus

वायु सेना दिवस: पूर्व वायुसैनिकों ने नम आंखों से दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि, देश के लिए जान गंवाने वाले नायकों को किया गया नमन

Metro Plus