Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सीमा त्रिखा ने बुजुर्ग आरके कौल के हाथों से कराया पीएनजी की अन्डर ग्राउण्ड सप्लाई लाईन के कार्य का शुभारम्भ

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 19 अगस्त: हरियाणा सरकार की मुख्य संसदीय सचिव एवं बडख़ल हलके की विधायक सीमा त्रिखा ने आज यहां अपने क्षेत्र के सैक्टर-21 में मैसर्ज अडानी गैस लिमिटेड (एजीएल) की ओर से क्षेत्र के निवासियों की सुविधा के लिए बिछाई जाने वाली कुकिंग गैस (पीएनजी) की अन्डर ग्राउण्ड सप्लाई लाईन के कार्य का सैक्टर-21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के नजदीक क्षेत्र के बुजुर्ग श्री आरके कौल के हाथों से नारियल फुड़वाकर विधिवत शुभारम्भ किया।
इस मौके पर सीमा त्रिखा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा उनके माध्यम से बडख़ल हलके में पूरे करवाए जा रहे सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास व निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कसर बाकी नही रहने दी जाएगी। चालू बरसात के मौसम की वजह से अचानक टूट चुकी तारकोल की सड़कों पर बारिश का पानी खड़ा होने की वजह से इनमें ईंट व रोड़े पत्थर इत्यादि भरकर चलने लायक बनाया जा रहा है ताकि लोगों को असुविधा व दिक्कत का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा फरीदाबाद नगर निगम द्वारा सड़कों को पक्का किया जाने की कड़ी में आवश्यक टेन्डर प्रक्रिया पूरी करके एक के बाद एक सभी टूटी-फूटी व जर्जर हालत में पड़ी हुई सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ इनका नवनिर्माण कार्य भी तेज गति से पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार की ओर से शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,स्वच्छता अभियान व हर घर हरियाली जैसी मुहिमों को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर योगदान दें और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरगामी सोच के फलस्वरूप लागू की गई सभी प्रकार की सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्णत: जागरूक रहकर भरपूर लाभ उठाएं।
इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र के लोगों ने श्रीमती त्रिखा को पुष्प गुच्छ एवं फूलमालाएं भेंट करके उनका हार्दिक अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर सैक्टर-21बी रेजीडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद मलिक, उपाध्यक्ष एनके शर्मा, महासचिव अरविन्द शर्मा, संयुक्त सचिव विजय सोनी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र मान, सुनील कुमार भड़ाना (टम्पू), संजय भाटिया, रमन जेटली, अड़ानी गैस के फरीदाबाद मण्डल प्रबन्धक अंकुर बंसल, दीपक तिवारी व मौहम्मद अरशाद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।DSCN3106 DSCN3107

Related posts

सरस्वती शिशु सदन में धूम-धाम से मनाया गया दिवाली उत्सव

Metro Plus

भगवान अग्रसेन महाराज के जन्मदिवस पर यूपी में छुट्टी रद्द करने का विरोध

Metro Plus

स्वच्छता अभियान को लेकर साईकल यात्रा पर निकले जयदेव राउत का स्वागत किया भाजयुमो ने

Metro Plus