Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

सरकार के यूनिक I-Card से मजदूरों को क्या होगा फायदा? देखें

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 26 अगस्त:
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के असंगठित क्षेत्र के सभी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल ई-श्रम की शुरूआत की गई है। इसकी शुरूआत भूपेंद्र यादव श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार द्वारा ऑन लाईन की गई है। इस पोर्टल के बाद अब सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक किसी भी CSC अटल सेवा केंद्र पर जाकर यूनिक आई-कार्ड के लिए अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
इस मौके पर योगेश कुमार जिला मैनेजर सीएससी फरीदाबाद द्वारा इस संबंध में बताया गया कि जिला फरीदाबाद में यह कार्य लगभग 850 सीएससी सेंटर अटल सेवा केंद्र में किए जाएंगे। इस परियोजना के माध्यम से जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के यूनिक आई-कार्ड बनाए जाएंगे व श्रमिकों का पंजीकरण बिल्कुल नि:शुल्क होगा। इसके लिए श्रमिकों को अपने साथ आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं बैंक खाते की पासबुक साथ में लाना आवश्यक होगा।
इस अवसर पर अजय पाल डूडी उप-श्रम आयुक्त फरीदाबाद, धर्मेंद्र सिंह उपनिदेशक फरीदाबाद एवं सहायक श्रम आयुक्त एवं श्रम निरीक्षक फरीदाबाद एवं लेबर यूनियन लीडर सोहनलाल तवर, लच्छीराम, केपी सिंह आदि लोग मौके पर उपस्थित थे।

Related posts

पृथला टोल टैक्स को लेकर कांग्रेसी नेता राजेश तेवतिया ने DC के नाम सौंपा ज्ञापन

Metro Plus

IAS महिला अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम महिलाओं की क्या हालत होगी: विकास फागना

Metro Plus

हरियाणा में अब नहीं होंगी फाईनल ईयर की परीक्षा, उच्चतर शिक्षा विभाग ने किए आदेश जारी।

Metro Plus