Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किया पौधारोपण: राजेश भड़ाना

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,21 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष राजेश भड़ाना ने पौधारोपण किया। पौधारोपण के बाद भड़ाना ने कहा कि स्वं राजीव गांधी ने युवाओं के लिए अनेक कार्य किए उन्होंने ही सबसे पहले युवाओं की भागीदार मतदान में करवाई । स्व० गांधी ने पूरे देश में पंचायती राज की स्थापना की और देश में सूचना क्रांति का संचार किया। भड़ाना ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी युवाओं के लिए सदा प्ररेणा स्त्रोत रहेंगे। आज पूरी दुनियां इंटरनेट से जुड़ी है इस पूरा श्रेय स्व० गांधी की दूरदर्शी सोच को जाता है। पौधारोपण कार्यक्रम में रविन्द्र गुर्जर, मोनू ढिल्लन, अक्ष्य कुमार माथुर, सहित अनेक युवा कांग्रेसी नेता मौजूद थे जिन्होने पौधे लगाए।

Related posts

शिवाजी स्कूल के 22 छात्रों ने मेरिट हासिल कर प्रदेशभर में स्कूल का नाम रोशन किया

Metro Plus

मूलचंद की चेतावनी, निजी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन होगा कैंसिल यदि नहीं की रेट लिस्ट चस्पा?

Metro Plus

अभी और लटक सकते है MCF इलेक्शन

Metro Plus