Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

सीमा त्रिखा ने निगम अधिकारियों को दिए निर्देश, जनता को नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की असुविधा।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 11 सितंबर:
बडखल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति के लिए बडखल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने अरावली गोल्फ क्लब में नगर निगम आयुक्त एवं निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों को तेजी से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक सीमा त्रिखा ने बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में सीएम घोषणा व अन्य सभी प्रकार की फाइलों पर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए तथा सभी वार्डों में सड़क, पानी, सीवरेज लाइनों की डीसील्टिंग, पार्क, नाले तथा स्ट्रीट लाइटों के समुचित प्रबंध करने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने सभी वार्डों में समुचित सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
वहीं विधायक त्रिखा ने निगम अधिकारियों को निर्देश के दिए की क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसका वे विशेष ध्यान रखें और जनता के निगम से संबंधित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इसके अलावा विधायक ने निगम के ठेकेदारों के लंबित भुगतान की चंडीगढ़ में पड़ी फाइलों के जल्द निपटान के आयुक्त को निर्देश दिए ताकि वे भविष्य में तेजी से विकास कार्य करा सकें।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव द्वारा विधायक सीमा त्रिखा को विश्वास दिलाया गया कि सभी विकास कार्यों को बहुत शीघ्र शुरू कराके निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता रामजीलाल, मुख्य अभियंता हाल्टीकल्चर बीरेंद्र कर्दम, अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह, एक्सईएन श्याम सिंह, अमरजीत बीसला, एसडीओ अनिल कुमार, सुजान सिंह, अमित चौधरी, पदम भूषण, खेमचंदए जेई परवीन बैंसलाए, शाहरुख खान, कौशल यादव, चीफ हैड ड्राफ्ट्समैन राजेश नंदन व मुकेश आर्य आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

डबुआ मंडी में रेहड़ी वालों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Metro Plus

अब पार्षद भी होंगे बारहवीं पास

Metro Plus

सरकारी स्कूलों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं, आयोजनों से निखरती है विद्यार्थियों की प्रतिभा: अंशु सिंगला

Metro Plus