Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

DC जितेन्द्र यादव का दावा, जिले में आक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 14 सितंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज मंगलवार को कोरोना वायरस का मात्र एक केस पोजिटिव सामने आया है जबकि तीन मरीज ठीक होकर अपने घरों में गए हैं।
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 99.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि होम आईसोलेशन पर जिले में 3 लोगों को रखा गया है जबकि एक्टिव केसों की संख्या भी ही 3 है। वहीं कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 2557 लोगों टेस्ट किए गए हैं जबकि अब तक फरीदाबाद जिले में 11,08,527 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99,839 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए जबकि 10,06,670 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिले में 1597 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है।
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव के मुताबिक फरीदाबाद जिले में आक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिले में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.28 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर-शोर से किया जा रहा है। कोरोनारोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिलावासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सेनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डायल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट वोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था भी की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 9,91,887 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 9,91,860 हो गई है। इसके अलावा 99,839 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार नवीन धमीजा के पिताजी की रस्म पगडी मंगलवार, 12 फरवरी को

Metro Plus

मुफ्ती सरकार ने वैष्णोदेवी हैलीकॉप्टर यात्रा पर लगाया सेवा कर: राष्ट्रवादी शिवसेना ने की निंदा

Metro Plus

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मात्र एक मरीज, बाकी मात्र अफवाहें!

Metro Plus