Metro Plus News
दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

मुफ्ती सरकार ने वैष्णोदेवी हैलीकॉप्टर यात्रा पर लगाया सेवा कर: राष्ट्रवादी शिवसेना ने की निंदा

नवीन गुप्ता
नई दिल्ली, 7 सितंबर: यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने जम्मू में वैष्णोदेवी हैलीकाप्टर सेवा पर जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा 12.50 प्रतिशत सर्विस टैक्स लगा देने की कड़ी निंदा की है।
फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रवादी शिवसेना के अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने कहा कि पहले श्री अमरनाथ यात्रा की लंगर सामग्री पर कर तथा अब वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं पर 12.50 प्रतिशत सर्विस टैक्स थोपने से स्पष्ट है कि मुफ्ती सरकार हिन्दुओं की भावनाओं के साथ जानबुझ कर खेल रही है। जम्मू से सांझी छत तक हैलीकाप्टर का उपयोग माता वैष्णोदेवी दरबार जाने के लिए अधिकतर बूढ़े व बच्चे ही करते है। अत: इस सर्विस टैक्स को तर्कसंगत नहीं ठहराया जा सकता।
श्री गोयल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री व गृहमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह करते हुए यह सर्विस टैक्स अविलम्ब वापिस लेने को कहा है। आज तक किसी भी सरकार ने इस हैलीकाप्टर यात्रा पर कभी कोई सर्विस टैक्स नहीं लगाया लेकिन हिन्दुओं के साथ दुराग्रह से ग्रस्त मुफ्ती सरकार ने ही यह कदम उठाया है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि राज्य में भागीदार भारतीय जनता पार्टी को विश्वास में लिए बिना यह बढ़ोत्तरी दर्शाती है कि यह बढ़ोत्तरी हिन्दुओं पर थोपी गई है।

Related posts

Modern B.P. Public School के बच्चों ने बुलंदियां हासिल की

Metro Plus

डिजीटल लिट्रेसी बस ई-विद्यावाहिनी के प्रशिक्षुओं को दिए जाएंगे सर्टिफिकेट

Metro Plus

भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी को मिला प्रबुद्ध वर्ग का पूर्ण समर्थन व आशीर्वाद

Metro Plus