Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 21वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 23-24 अक्टूबर को।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 14 सितंबर:
महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 21वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 23-24 अक्टूबर को व सर्वजातीय सामुहिक विवाह 23 नवंबर को सैक्टर-19 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने कार्यालय पर एक मीटिंग के दौरान दी। मीटिंग में कोषाध्यक्ष मनोहरलाल सिंघल, संरक्षक अनिल गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान इंद्रपाल गर्ग, युगल मित्तल, महासचिव संजीव कुशवाहा, संदीप गोयल, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि समिति हर वर्ष सर्वजातीय सामुहिक विवाह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से करती है जिसकी चर्चा पूरे उत्तर भारत में है। इसको लेकर इस बार परिचय सम्मेलन के लिए 400 से ज्यादा पंजीकरण कार्यालय फरीदाबाद, पलवल, होडल, हसनपुर, मेवात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुडगांव, रेवाड़ी, देहरादून, शामली, दिल्ली, यमुनानगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, धारूहेड़ा, महेन्द्रगढ़, पानीपत, गाजियाबाद, देहरादून, मुजफ्फरनगर शामली, लुधियाना, टोहाना (हरियाणा) नोएडा आदि में बनाए गए हैं जिसमें भारी संख्या में लोग फार्म भर जा रहे हैं। अब तक काफी फार्म भरे जा चुके हैं जिसमें डॉक्टर, सीए, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी, अपाहिज, अनाथ, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े-लिखे, अनपढ़ व नौकरी करने वाले युवक-युवतियां शामिल हैं।
इस मौके पर ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि सम्मेलन में सरकार द्वारा बताए गए कोविड-19 नियमों जैसे सेनिटाइजर की व्यवस्था, मास्क पहनना, उचित दूरी बनाए रखना आदि का पालन किया जाएगा।
इस मौके पर ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर जो जोड़े पहले बन जाएंगे, उनका सामूहिक विवाह कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन की तैयारियां बहुत जोरों पर है और सभी समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं।
प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थानों व राजनीतिक लोगों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करें एवं इस महान कार्य का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यकम की सूचना मिल सके और सभी को इसका लाभ मिल सके और आप भी पुण्य के भागी बनें। श्री गोयल ने कहा कि यदि किसी ने अपने बच्चों के रिश्ते तय कर लिए हैं और वो उनकी शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करना चाहते हैं तो वो भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

Vidyasagar International स्कूल में हरियाली Teej का किया गया आयोजन

Metro Plus

उर्जा संरक्षण के चलते अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं में 75 प्रतिशत अनुदान पर लगेंगे सोलर पैनल: सतबीर सिंह

Metro Plus

हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल, मानेसर और अंबाला नगर निगमों के अस्तित्व पर सवाल उठे!

Metro Plus