Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बीके हाई स्कूल के छात्रों ने किए स्वर्ण पदक हासिल

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 1 दिसंबर:
हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा सब-जूनियर हरियाणा ओलम्पिक चैंपियनशिप-2015 में खिलाडिय़ों का सिलेक्शन करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुरूक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा राज्य से लगभग 350 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
हरियाणा ओलम्पिक चैंपियनशिप-2015 के लिए आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद से बीके हाई स्कूल नंगला रोड़ के चौथी कक्षा के खुशाल ने जहां कुरूक्षेत्र, पानीपत, झज्जर और सोनीपत के खिलाडिय़ों को अंडर-08 आयु वर्ग में हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं बीके हाई स्कूल के ही वेदप्रकाश ने अंडर-11 आयु वर्ग में कुरूक्षेत्र और सोनीपत के खिलाडिय़ों को हराकर रजत पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इन दोनों बच्चों द्वारा यह जीत हासिल करने पर बीके हाई स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर उनको सम्मानित किया गया।
बीके हाई स्कूल के एमडी भूपेंद्र श्योराण ने भी दोनों बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनको इस शानदार जीत पर बधाईं दी। IMG_1318

Related posts

ADC अपराजिता ने साईधाम स्किल डेवलपमेंट सेंटर का किया औचक निरीक्षण

Metro Plus

आधुनिक शिक्षा में आरएसएस की विचारधारा का मिश्रण बेहद जरूरी: विपुल गोयल

Metro Plus

हरियाणा पर्यटन विभाग ने स्कॉच मैरिट अवार्ड, 2015 प्राप्त किया: सुमिता मिश्रा

Metro Plus