Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिले में कोविड-19 के कितने मामले देखे!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 17 सितंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज कोरोना वायरस का कोई मामला पोजिटिव सामने नहीं आया है। जबकि एक मामला ठीक होकर अपने घर पर भी गया है। उन्होंने बताया कि जिला में रिकवरी रेट भी 99.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि होम आईसोलेशन पर जिला में 6 लोगों को रखा गया है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या भी 6 है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 2327 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1115528 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया। इनमें से 99843 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1013680 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिला में 1567 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में आक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.28 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कोविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डायल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 994336 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 994277 हो गई है। इसके अलावा 99843 कोरोना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल और लखानी के पुत्र के निधन पर शोक जताने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे उनके निवास।

Metro Plus

Union Minister for Steel Birender Singh visited residence of Mr. J P Malhotra President DLF Industries Association

Metro Plus

शहर के विकास को लेकर ढेसी ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर क्या कहा?

Metro Plus