Metro Plus News
राजनीतिहरियाणा

पत्रकार की मृत्यु पर दी सहायता राशि

महेश गुप्ता
यमुनानगर, 27 अगस्त: प्रदेश में ट्रेड यूनियन के तहत रजिस्ट्रड पत्रकारों के एकमात्र संगठन हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष आरपी वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव संजीव चौधरी व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनिवास धीमान ने यमुनानगर में पत्रकार अवधेश कुमार की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। इन्होंने 26 अगस्त को उनके घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की व दु:ख बांटने का प्रयास किया।
यूनियन के वरिष्ठ साथी एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम पाहवा के मार्गदर्शन में दिवंगत पत्रकार की पत्नी मंजू देवी को यूनियन की तरफ से 21 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया।

Related posts

मैग्मा फिनकॉर्प एवं पीसीआरए ने ऑईल एवं गैस फोर्टनाईट का जश्न मनाया

Metro Plus

एडवांस्ड इंस्टीट्यूट में दीक्षांत समारोह का आयोजन

Metro Plus

प्रयास सोशल वैलफेयर तथा रोटरी क्लब ग्रेस के सहयोग से नि:शुल्क मेमोग्राफी शिविर का आयोजन

Metro Plus