Metro Plus News
फरीदाबाद

पहले महिला पुलिस थाने का उद्घाटन शुक्रवार 28 अगस्त

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 27 अगस्त: हरियाणा सरकार द्वारा इस बार रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश के हर जिले में महिला पुलिस थानों को स्थापित करने बारे लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप फरीदाबाद के सैक्टर-16ए में पुराने रोजगार कार्यालय भवन में बनाए गए जिला के पहले महिला पुलिस थाने का उद्घाटन शुक्रवार 28 अगस्त को प्रात: 10:00 बजे केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।
पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने बताया कि इस पुलिस थाने में सभी सम्बन्धित महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार के आवश्यक प्रबन्ध पूरे किए जा चुके हैं।

Related posts

DC जितेन्द्र यादव ने जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए

Metro Plus

टाऊन पार्क में लगी विशाल फ्लावर वॉच बनी आकर्षण का केंद्र

Metro Plus

भाजपा नेता आर.के. चिलाना ने लोगों का मुंह मीठा कराकर मनाया भाजपा की जीत का जश्र

Metro Plus