Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिले में कोविड-19 के अब कितने मामले? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 25 सितंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में शनिवार को कोरोना वायरस का एक मामला पोजिटिव सामने आया है, वहीं शनिवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पोजिटिव के दो केसों को अस्पताल में भी दाखिल किया गया है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिले में 7 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 9 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 1557 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1130838 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया। इनमें से 99851 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1029792 लोग नेगेटिव मिले। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 806 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.27 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर-शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाईन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 999109 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 999024 हो गई है। इसके अलावा 99851 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

भाजपा के कार्यकाल में फरीदाबाद फकीराबाद बनकर रह गया है: महेन्द्र प्रताप

Metro Plus

रेडक्रॉस सोसायटी कोविड-19 के दौर में जिले में अपनी अहम भूमिका निभा रही है

Metro Plus

आज इस अभियान का समापन नहीं बल्कि यह तो एक शुरूआत मात्र है: देवेन्द्र अग्रवाल

Metro Plus