Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

रक्षाबंधन का त्यौहार रक्षा करने का त्यौहार है: सीमा त्रिखा

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 28 अगस्त: नीलम-बाटा रोड़ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज केंद्र ने आज रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी केंद्र की संचालिका बीके ऊषा ने शहर के लोगों को रक्षासूत्र बांधा और रक्षा सूत्र की उपयोगिता एवं उपादेयता पर विचार मंथन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक सीमा त्रिखा व समाजसेवी वासदेव सलूजा मौजूद थे।
मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार केवल बहन-भाई का पर्व नहीं है, यह तो रक्षा करने का त्यौहार है जो कोई भी किसी की कर सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर चर्चा करते हुए कहा कि इन्होंने देश को 201 रूपए की बीमा योजना का उपहार देकर सभी को रक्षा सूत्र बांधा है। उन्होंने कहा कि सभी भाई अपनी बहनों को 201 रूपए का जीवन बीमा का उपहार दें। जिससे बहनों को सुरक्षा मिलेगी।
इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज केंद्र की प्रभारी बी.के. ऊषा ने कहा कि रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में आज हम सब एकत्रित हुए हैं तो इसमें परमात्मा की ही कृपा है। हम परमात्मा के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमें मौका दिया कि हम सब एक होकर इस शुभ दिन को अपनाएं। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र का मतलब स्वयं की रक्षा विकारों से करना है। जब हम पांच विकारों से स्वयं की रक्षा करना सीख जाएंगे तो रक्षा सूत्र के मायने सफल हो जाएंगे।
इस अवसर पर बी.के. उषा ने विधायक सीमा त्रिखा व सभी आए हुए लोगों को रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर राजयोग शिक्षिका बी.के ज्योति ने राजयोग कराया। इस मौके पर बी.के. प्रिया, बी.के. सुधा, बी.के. सागर व अन्य लोग मौजूद थे।28fbd 01 brhmakumris photo 28 fbd 02 brhmakumris photo

Related posts

जानें आतंकियों ने संसद पर हमले के लिए क्यों चुना था 13 दिसंबर 2001 का दिन

Metro Plus

सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री की तरह 24 घंटे जनता के बीच रहें कार्यकर्ता: राजेश नागर

Metro Plus

पेट्रोल-डीजल के रहेंगे दो भाव अब एक ही दिन में

Metro Plus