Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विधायक राजेश नागर का भतोला में स्थानीय ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 20 अगस्त:
तिगांव से विधायक राजेश नागर का भतोला में जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर कर सम्मानित किया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसा विधायक पहले कभी नहीं मिला। हम चाहते हैं कि बार-बार राजेश नागर हमारे विधायक बनें। इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि मैं आप सबका आभारी हूं। आप लोगों ने हमेशा मेरा सहयोग किया और तिगांव विधानसभा में सर्वाधिक वोटों के साथ आपने जिताया। हाल ही में पूरे हुए लोकसभा चुनाव में भी आपने तिगांव विधानसभा में सर्वाधिक वोट देकर पूरे हरियाणा में मेरा मान सम्मान बढ़ा है। आप लोगों द्वारा आज किया जा रहा सम्मान इस बात की गवाही दे रहा है कि फिर भाजपा को आपका सहयोग मिलने जा रहा है। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जोरदार विकास कार्य करवा रहे हैं। उनके आशीर्वाद से सैकड़ों करोड़ रूपए के विकास तिगांव विधानसभा में हो रहे हैं। आपके आशीर्वाद से चार अक्तूबर को भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।

इस अवसर पर अमर सिंह, धर्म सिंह, वीर सिंह, धर्मवीर सिंह, केहर सिंह, ईश्वर, देवेंद्र, संजय चंदीला, धर्मेंद्र चंदीला, रामजीलाल, अजब चंदीला, नेत्रपाल चंदीला, सुरेंद्र बिधूड़ी, बाबू चंदीला, बेगराज चंदीला, चतर चंदीला, कपिल चंदीला, सतपाल हवलदार, मिठाई लाल, सुभाष चंदीला, लीलू चंदीला, जगत नेताजी, करतार चंदीला अशोक चंदीला, मनीष चंदीला, श्यामलाल बिधूड़ी, सुंदर एवं अन्य बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related posts

HSVP की लापरवाही पर राइट टू सर्विस कमीशन सख्त, आवंटन प्रक्रिया में चूक पर दिए मुआवजे के आदेश

Metro Plus

विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में रचा इतिहास

Metro Plus

अब शहरवासी स्वच्छता के बारे में दे सकते है अपना फीडबैक! जानें कैसे?

Metro Plus