Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिले में कोरोना के अब पोजिटिव कितने मामले देखे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 28 सितंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज मंगलवार को कोरोना वायरस का कोई मामला पोजिटिव सामने नहीं आया है। जबकि अच्छी खबर यह भी है कि दो पोजिटिव मामले ठीक होने पर अपने घरों में भी भेजे गए है। वहीं मंगलवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पोजिटिव के दो केसों को अस्पताल में भी दाखिल किया गया है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला में 5 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 7 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 1512 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1134192 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99853 लोग कोराना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1033146 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिला में 1193 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.28 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर-शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में अब तक 1000489 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1000420 हो गई है। इसके अलावा 99853 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।



Related posts

दृष्टि हीनों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य:मंजू आनंद

Metro Plus

Fogaat school के बच्चे राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किए गए

Metro Plus

रचनात्मक संकल्प ब्लॉग के कर्ताधर्ता मुकेश मिश्रा का कोरोना से निधन।

Metro Plus