Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिले में कोरोना के अब पोजिटिव कितने मामले देखे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 30 सितंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज वीरवार को कोरोना वायरस का कोई मामला पोजिटिव सामने नहीं आया है। वहीं वीरवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पोजिटिव का कोई भी केस अस्पताल में नहीं है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला में 4 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 4 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 1916 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1137683 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99853 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1036178 लोग नेगेटिव मिले।
जिला उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिला में 1652 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैंपल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.28 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 0.00 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर-शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1001531 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1001493 हो गई है। इसके अलावा 99853 कोरोना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

बीजेपी ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बर्बाद करने का काम किया है: प्रताप

Metro Plus

शहर के ब्रांडेड प्राइवेट स्कूलों को घसीटा जाएगा हाईकोर्ट में, अवमानना याचिका की जाएगी दायर!

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा STRIVE योजना को सफल बनाने हेतु आयोजित किया गया  रोजगार मेला

Metro Plus