Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बेटियां समाज की सांझी विरासत होती हैं और उनकी तरक्की से समाज की तरक्की होती है: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 अक्टूबर:
हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव फरीदपुर की बेटी बिपाशा खटाना के निवास पर जाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बिपाशा खटाना ने हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा पास कर सिविल जज बनकर समाज का और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नागर ने कहा कि बेटियों की तरक्की पर हमें गर्व है। बेटियां समाज की सांझी विरासत होती हैं और उनकी तरक्की से समाज की तरक्की होती है। उन्होंने कहा कि वह समाज अपने पीछे विरासत छोड़कर जाता है जो बेटियों को इज्जत मान सम्मान देता है। हमें अपनी बेटियों को खूब पढ़ने और बढ़ने के मौके देने चाहिए क्योंकि वह शक्ति का पर्याय हैं। शक्ति के बिना कुछ भी नहीं हो सकता वैसे ही बेटी के बिना भी समाज नहीं चल सकता। राजेश नागर ने कहा कि हमारी सरकार में बेटियों को पढ़ने और बढ़ने के खूब अवसर दिए हैं। वहीं बिना पर्ची बिना खर्चे की नौकरियां लगने के लिए हरियाणा सरकार की पूरे देश में प्रशंसा होती है।

इस मौके पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यह परिवार और क्षेत्र धन्य है, जहां बेटी बिपाशा ने पढ़ लिखकर जज बनने का कीर्तिमान बनाया है। वह अपनी कलम से वंचितों को न्याय दिलाने का काम करें। मेरी इसके लिए बड़ी शुभकामनाएं हैं। नागर ने बिपाशा खटाना के परिवार को भी खूब बधाइयां दी। वहीं मौजूद लोगों ने भी राजेश नागर को राज्य सरकार में राज्य मंत्री बनने पर बधाईयां दीं।

Related posts

नए पुलिस कमिश्रर का अपराधियों को संदेश, अपराध के बारे में सोचने से पहले ही छोड़ दें फरीदाबाद

Metro Plus

MCF को काले काजल की कोठरी मानने वाले अधिकारी बेदाग हो फिर बने डिप्टी कमिश्रर!

Metro Plus

फरीदाबाद को जलभराव मुक्त बनाने के लिए सभी विभाग मिशन मोड़ में करें कार्य: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus