Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

MCF का बकायेदारों/डिफाल्टरों के खिलाफ बडा अभियान, 25 प्रोपर्टीज पर हुई आज सीलिंग!

सरकारी विभागों पर भी है नगर निगम का 36 करोड़ रूपये बकाया।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 2 अक्टूबर:
नगर निगम के वे बकायेदार/डिफाल्टर सावधान हो जाएं जिन्होंने निगम का बकाया संपति कर जमा नहीं कराया है। निगम ने अब ऐसे बकायेदारों/डिफाल्टरों की प्रोपर्टी को सील करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज नगर निगम ने बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए विभिन्न तीन जोनों में 25 प्रोपर्टीज को सील कर दिया है।
निगमायुक्त यशपाल यादव ने इस संबंध में बताया कि क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों ने आज बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिये फरीदाबाद एनआईअी जोन-1 के क्षेत्र में पडऩे वाली 5 इकाईयों, जिनके विरूद्व लगभग 9.16 लाख रूपये, ओल्ड फरीदाबाद जोन के क्षेत्र में पडऩे वाली 5 इकाईयों, जिनके विरूद्व लगभग 3.22 लाख रूपये तथा बल्लभगढ़ जोन-2 के क्षेत्र में पडऩे वाली 15 इकाईयों जिनके विरूद्व लगभग 12.61 लाख रूपये संपत्ति कर राशि पिछले कई वर्षों से बकाया है, के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए आज सीलिंग की कार्यवाही की है।
इसके साथ ही निगमायुक्त यशपाल यादव ने यह भी बताया कि नगर निगम का लगभग 200 करोड़ रूपये का पुराना संपत्ति कर बकाया चल रहा है जिसमें 38 करोड़ के मामले विभिन्न अदालतों में विचाराधीन है तथा 36 करोड़ रूपये सरकारी विभागों के विरूद्व बकाया है और बाकी लगभग 125 करोड़ रूपये वसूले जाने हैं। इन बकायेदारों को बार-बार नोटिस जारी किए जा चुके है उसके बाद भी बकायेदारों ने अपना बकाया कर निगम में जमा नहीं कराया है।
निगमायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि अब कर वसूली में लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसी प्रकार बकायेदारों के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही लगातार चलाई जाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री जन्मदिवस से गांधी जयंती तक देशभर में मनाया जा रहा है सेवा पखवाड़ा: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

प्रदेश के हर खेत के लिए 3 बैग खाद की गारंटी : धनखड़

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल का हथीन की जनता ने किया भव्य स्वागत

Metro Plus