Metro Plus News
फरीदाबाद

प्राईवेट होटल और सुजुकी के एक सर्विस स्टेशन सहित निगम ने आज 33 प्रोपर्टियों पर दिया सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम।

निगम के डिफाल्टर रहें सावधान, नगर निगम ने की आज 33 इकाईयों को सील, 43 लाख से ज्यादा का था बकाया।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 9 अक्टूबर:
प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों पर शिकंजा कसते हुए नगर निगम प्रशासन ने बाटा-नीलम रोड़ पर स्थित होटल रूपराज और सुजुकी के एक सर्विस स्टेशन सहित निगम के कई क्षेत्रों में आज 33 प्रोपर्टियों पर सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने एनआईटी जोन-1, ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 और 2, बल्लभगढ़ जोन-1 और 2 में अभियान चलाकर उन 33 इकाईयों को सील किया जिन पर निगम का करीब 43 लाख रूपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर फरीदाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए आज बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिये एनआईटी जोन-1 में 13 इकाईयों जिनके विरूद्व 13 लाख, 13 हजार, 694 रूपये बकाया थे, ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में 4 इकाईयों को जिनके विरूद्ध 15 लाख, 91 हजार, 197 लाख रूपये बकाया थे, को सील किया। इसी प्रकार बल्लभगढ़ जोन-1 एवं 2 में16 इकाईयों जिनके विरूद्ध 13 लाख, 40 हजार, 335 लाख रूपये बकाया थे, को सील कर दिया। संबंधित क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों ने बताया कि बड़े डिफाल्टरों पर सीलिंग की कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी।
निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और शहर का विकास हो सके।

Related posts

विधायक राजेश नागर ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से की एजुकेशन वालंटियर्स की मदद की अपील

Metro Plus

Asha Jyoti Vidyapeeth संस्थान में आसाराम टेकराम एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया

Metro Plus

डॉ. कमल गुप्ता को कैबिनेट मंत्री बनाकर मुख्यमंत्री ने वैश्य समाज में अपनी अमिट छाप छोड़ी: पंकज गर्ग

Metro Plus