Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ओमैक्स हाइट्स क्लब और गूंज ने असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री भेजी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Greater Faridabad, 28 अगस्त:
ओमैक्स हाइट्स क्लब सेक्टर-86 में “गूंज” NGO के सहयोग से असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री संग्रह अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 700 किलोग्राम राहत सामग्री एकत्र की गई जिसमें राशन, कपड़े, धनराशि एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल थी।

आयोजकों ने ओमैक्स हाइट्स के सभी निवासियों का उनके उदार सहयोग और संवेदनशील भागीदारी के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।

इस पहल को सफल बनाने में RWA की ओर से श्रीमती मीनू जैन, जितेंद्र खरे, रोहित मट्टू, गौरव गुप्ता, मनु कुमार, सुमित गोयल एवं भारत वर्मा और गूंज टीम की ओर से श्वेता मित्तल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

कृषि विधायकों के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Metro Plus

विपुल गोयल की अन्याय पर न्याय की जीत

Metro Plus

एफएमएस में आयोजित किया गया खेल प्रोत्साहन दिवस समारोह

Metro Plus