Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

युवाओं के रोजगार के लिए तिगांव में जल्द लगाया जाएगा रोजगार मेला: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 1 नवंबर:
रोजगार मेलों का आयोजन समाज के लिए बहुत बहुमुल्य होता है। इन मेलों से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होते हैं। इन मेलों का आयोजन करने वाले वास्तव में बधाई के पात्र हैं। हम भी तिगांव क्षेत्र में इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन करेंगे। यह कहना था तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर का जो सैक्टर-86 स्थित शिरडी साईं मंदिर में रोजगार मेले का उद्वघाटन कर रहे थे। इस मेले का संयोजन स्थानीय पार्षद नरेश नंबरदार द्वारा किया था।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज के मेले का आयोजन वास्तव में युवाओं को नई रोशनी देने का काम कर रहा है। इस कार्य में जिन लोगों ने सहयोग किया है। वास्तव में मैं स्वयं भी उनका धन्यवाद करता हूं। युवाओं को रोजगार देना बहुत ही पुण्य का भी काम है। श्री नागर ने कहा कि हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने पिछली किसी भी सरकार से अधिक रोजगार दिए हैं। हम हर बात रिकॉर्ड पर कहते हैं। एक सवाल के जवाब मेंं उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल लोगों को भड़काने का काम करता है। जबकि वह भी जानते हैं कि मोदी मनोहर सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची युवाओं को नौकरी मिल रही है।
इस अवसर पर विधायक नागर ने कहा कि हम तिगांव क्षेत्र में भी इस प्रकार के और रोजगार मेलों का भी आयोजन करेंगे। हमारी कंपनियों से बात चल रही है, जल्द ही इस बारे में हम युवाओं को आमंत्रित करेंगे। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर करीब दो दर्जन से अधिक कंपनियों ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए। इसमें उन्हें डीसी रेट से अधिक का वेतन ऑफर किया गया है।
इस मौके पर साईं मंदिर के चेयरमैन मोतीलाल गुप्ता, भाजपा एससी एसटी मोर्चा के जिला प्रभारी योगेश तंवर, बालकिशन पांडे, अमित कुमार, जगदीश कुमार, शिवकुमार सरपंच, मुकेश शर्मा, अजब चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय न०-3 में योग दिवस का आयोजन किया गया

Metro Plus

दीपावली के पटाखे बेचने वाले हो जाए सावधान! जाने क्यों?

Metro Plus

मजबूत संगठन से ही ऊंचाईयों पर परचम लहराएगी जजपा: अजय चौटाला

Metro Plus