Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

डॉ. दिनेश गुप्ता होंगे अब IMA फरीदाबाद के नए प्रधान।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 1 नवंबर:
हाल ही में हुए IMA फरीदाबाद के चुनाव में इलेक्शन कमीशन द्वारा घोषित किए गए परिणाम में डॉ. दिनेश गुप्ता को वर्ष-2022 के लिए फरीदाबाद का प्रधान घोषित किया गया। इसके साथ ही डॉ० संजय टुटेजा, डॉ. प्रदीप गर्ग और डॉ. कामना बक्शी को भी निर्विरोध उप-प्रधान घोषित किया गया। ये सभी एक जनवरी से अपना कार्यभार संभालेंगे और आने वाले समय में अपनी कार्यकारिणी घोषित करेंगे। फरीदाबाद के सभी सदस्यों ने इन सभी को ढेरों बधाइयां दी। डॉ. दिनेश गुप्ता को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. सुरेश अरोड़ा ने बताया कि पिछले 4 साल से लगातार प्रधान रही डॉ. पुनीता हसीजा अब 2022 में हरियाणा प्रदेश की प्रधान के रूप में निर्वाचित हो गई है और वह अब हरियाणा के लिए काम करेंगी ।उन्होंने भी नई टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं आईएमए फरीदाबाद के नए प्रधान डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि वह डॉ. ेपुनीता हसीजा के किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और एसोसिएशन के लिए तन-मन से पूरा काम करेंगे। खासकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर पूरा ध्यान देंगे।
उन्होंने डॉ. अश्विनी वधावन, डॉ. सुनील मुतनेजा और डॉ. सुरेश अरोड़ा को सहयोग देने पर धन्यवाद दिया।
बता दें कि डॉ. दिनेश गुप्ता बल्लभगढ़ में अपनी पत्नी डा. दीपा गुप्ता के साथ नर्सिंग होम चलाते हैं। वह पिछले काफी समय से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के फरीदाबाद के अध्यक्ष भी हैं।
डॉ. पुनीता हसीजा ने इलेक्शन कमीशन का चुनाव प्रक्रिया समाप्त करने पर उनका धन्यवाद किया है।

Related posts

खोरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, निर्धारित समय में पूरा करेंगे सुप्रीम कोर्ट के आदेश: गरिमा मित्तल

Metro Plus

वी. उमाशंकर बने CM के प्रिंसीपल सेक्रेटरी, मैट्रो प्लस की खबर सच साबित हुई।

Metro Plus

नरेन्द्र गुप्ता को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लोगों का मिला खुला समर्थन

Metro Plus