Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन में बच्चों के मनोरंजन के लिए किया गया खेलों का आयोजन।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 1 नवंबर:
सरस्वती शिशु सदन सी. सै. स्कूल में साहसिक कार्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर वाई.के.माहेश्वरी ने बताया कि शिविर में जिप लाइनिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, भूल-भुलैया, बर्मा ब्रिज, कंमाडो नेट, डबल रोप ब्रिज जैसे साहसिक कार्यों से बच्चे रोमांचित हुए तो दूसरी तरफ बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक खेलों का आयोजन किया गया। बड़े बच्चों ने कमांडो नेट और जिप लाइनिंग का खूब आनंद लिया तो छोटे बच्चों ने हॉप-स्कॉच और भूल-भुलैया खेल खुशी से खेला। सबसे अधिक आकर्षण का विषय 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के द्वारा खेला गया रस्साकशी का खेल था।
इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर वाई.के.माहेश्वरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर स्कूल में वे करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेलों से बच्चों का मनोरंजन भी होता है व उनका स्वास्थ भी ठीक रहता हैं। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों के साथ-साथ स्कूल के बड़ी कक्षा के बच्चों ने भी इस शिविर का खुभ लुफ्त उठाया।

Related posts

DAV Centenary College में थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशाल रक्त शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

युवाओं को विरासत से जोडऩे की पहल, पर्यटन स्थलों के विकास पर 100 करोड़ से अधिक खर्च: अरविंद शर्मा

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का समापन

Metro Plus