Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रोत्साहन द वूमैन सोसायटी ने किया महा रासलीला महोत्सव का भव्य आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 2 सितबंर: प्रोत्साहन द वूमैन सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित की जा रही भव्य महा रासलीला महोत्सव में मंगलवार को श्री राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी व श्रीकृष्ण का सखियों के साथ नृत्य तथा कालिया नाग मंथन लीला का मंचन सदभावना पार्क सेक्टर-9 में किया गया। रासलीला को देखने काफी संख्या में श्रोतागण भाग ले रहे हैं जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। दूसरे दिन की रासलीला में मुख्य अतिथि उमा गर्ग, खुशबू सिंगला, उमेश गर्ग व राज गर्ग ने राधा कृष्ण की सुंदर झांकी की आरती की और अपने परिवारजनों के साथ रासलीला का रसास्वादान किया। जनहित के कार्यों में आर्थिक मदद प्राप्त करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह महा रासलीला 6 सितम्बर तक सायं 6 से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। पं० केशव महाराज के निर्देशन में कलाकारों ने गायन, नृत्य व नाटयकला से उपस्थित श्रोताओं का स्वस्थ मनोरंजन किया। पं० केशव ने श्रीकृष्ण के अवतार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अधर्म के प्रतीक कंस के अत्याचारों से जनता की रक्षा करने के लिए जन्म लिया और अपनी लीलाओं से पूरे बृजमंडल में धर्म व ज्ञान का संदेश दिया। सोसायटी की अध्यक्ष मधू गुप्ता, सचिव निम्मी अग्रवाल व कोषाध्यक्ष कांता बंसल ने इस अवसर पर बताया कि यह रासलीला जनहित के कार्यों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके आयोजन से प्राप्त दान राशि से एक डिस्पेंसरी का गठन किया जाएगा। अत: उन्होंने सभी दानी सज्जनों से अपील की है कि वे इस रासलीला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आर्थिक सहयोग प्रदान करें।
रासलीला के संयोजक मंडल की महिला सदस्य नमृता मित्तल, रंजना गर्ग, आभा शर्मा, पूजा बंसल, लता मित्तल, कमलेश गर्ग, दया, रेखा जिंदल आदि ने आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेक्टर-9 आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह, आरके सिंगला, कर्नल सिरोही, नानक सरपंच, विनोद मित्तल, ललित बंसल आदि ने उपस्थित होकर संयोजक मंडल का हौंसला बढ़ाया।1 DSC_9106

Related posts

लायन आरके चिलाना के नेतृत्व में किया गया केबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत

Metro Plus

पूर्व राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा का निधन

Metro Plus

Dynasty International स्कूल में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस का संदेश दिया गया।

Metro Plus