Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

होली का त्यौहार देता है भाईचारे व एकता का संदेश: राजेश भाटिया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 3 मार्च:
वार्ड नंबर-3 के जिला परिषद संजय अब्बास ने सीकरी गांव में अपने कार्यालय का उद्वघाटन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में जजपा के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कार्यालय का उद्वघाटन किया। इस दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें फूलों की होली खेली गई।
इस मौके पर जजपा के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है और हर त्यौहार हमें भाईचारे व एकता का संदेश देते है इसलिए हर त्यौहार को सादगी व भाईचारे से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में होली जैसे त्यौहार पर कुछ लोग शराब व नशा करके माहौल खराब करते है ऐसा करना गलत है। यह त्यौहार भाईचारे व एकता का संदेश देता है इसलिए इसे मिल जुलकर मनाना चाहिए।
राजेश भाटिया ने संजय अब्बास को कार्यालय खोलने पर बधाई देते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि आने वाले नगर निगम चुनावों में जजपा अधिक से अधिक सीटें जीतकर पार्टी को मजबूत करें।
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया, जिला परिषद के डिप्टी चेयरमैन धरम चौधरी, वार्ड नंबर-2 के जिला परिषद इमरान खान, अब्दुल सत्तार हरिन्द भड़ाना, संदीप शर्मा, रिंकल भाटिया, जुबेर सरपंच मौजूद रहे।

Related posts

बी.के. हाई स्कूल में किया गया मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर में टेबल टेनिस और फुटबाल मैच की हुई शुरूआत

Metro Plus

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने निकाली तिरंगा यात्रा

Metro Plus