Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मुस्ताक हत्याकांड से पर्दा उठा, क्राइम ब्रांच ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा, जानें पूरा मामला।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 25 नवम्बर
: बहुचर्चित मुस्ताक हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए क्राईम ब्रांच ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरोपी शूटर अरुण उर्फ अन्ना, अजीत कालिया, संदीप, विनोद, श्याम उर्फ मोना पंडित, राजेश उर्फ शिवम उर्फ बारा तथा चंदन शामिल है। इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी शूटर अरुण गाजियाबाद का रहने वाला है तथा बाकी आरोपी फरीदाबाद के ही निवासी हैं।
डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार की टीम ने मुस्ताक हत्याकांड के मुख्य आरोपी विनोद एवं सुटर अन्ना सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इन आरोपियों को पकडऩे वाली क्राईम ब्रांच की टीम में सब-इंस्पेक्टर अमर सिह, एएसआई कमलजीत सिंह, पीएसआई दीपक कुमार, एएसआई समुन्द्र सिंह, एएसआई विजय कुमार, एएसआई राजबीर सिंह, हवलदार आनन्द कुमार, सिपाही प्रीतम, नसीब नकुल, नितिन, अजीत शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अजीत कालिया, संदीप, श्याम, राजेश और चंदन को पहले ही जेल भेजा जा चुका था वहीं आरोपी विनोद को आज जेल भेजा गया तथा शूटर अरुण को कल अदालत में पेश करके जेल भेजा जायेगा। इन आरोपियों के खिलाफ गत् 10 नवंबर को हत्या, मारपीट एवं आम्र्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत थाना कोतवाली में मुकदमा न. 434 दर्ज किया गया था।
बता दें कि गत् 10 नवंबर को आरोपी शूटर अरुण उर्फ अन्ना ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एसी नगर निवासी मुस्ताक नामक व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह नीलम-बाटा रोड़ पर स्थित आकाश होटल के सामने एक रेहड़ी पर बिरयानी खा रहा था। इस मामले में अन्य कई आरोपियों का भी घटनास्थल पर मौजूद होना पाया गया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए और राजस्थान के जोधपुर व जयपुर, उत्तर प्रदेश के बागपत और अन्य स्थानों पर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए नए नए ठिकाने तलाशने लगे।


पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ को मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी और वारदात में शामिल आरोपियों कि जल्द से जल्द तलाश करके गिरफ्तार करने तथा पीडि़त पक्ष को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। इस पर डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के आदेशानुसार एसपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण मार्गदर्शन में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार की टीम ने आरोपियों को पकडऩे के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की। इस मामले में सबसे पहले आरोपी अजीत कालिया तथा संदीप को मात्र 24 घंटे के अंदर घटना के अगले ही दिन 11 नवंबर को ही गुलावद से गिरफ्तार किया गया था। मामले में गहनता से पूछताछ के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूली।
उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी मुस्ताक के साथ पुरानी रंजिश थी। पूर्व में वर्ष 2019 में आरोपी विनोद तथा योगेश की मुस्ताक के साथ हाथापाई हुई थी जिसमें मुस्ताक ने ओयो होटल में विनोद के हाथ-पैर तुड़वा दिए थे। इसी रंजिश के चलते आरोपी विनोद अपने साथियो के साथ मिलकर मुस्ताक से बदलना लेने की फिराक में था। योजना अनुसार 10 नवंबर को जब मुस्ताक अपने घर के पास रेहड़ी पर बिरयानी खा रहा था तो मुस्ताक को विनोद ने अपने साथ लाये हुये शुटर अरूण उर्फ अन्ना के साथ मिलकर अंधाधुंध गोलियां मारकर मुस्ताक की हत्या कर दी। इसी हत्याकांंड के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी थी।
इसके पश्चात आरोपियों की निशानदेही पर मुख्य आरोपी विनोद को 15 नवंबर को बागपत से गिरफ्तार करके 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस जांच के दौरान अन्य आरोपी श्याम उर्फ मुन्ना पंडित, राजेश उर्फ शिवम उर्फ बारा तथा चंदन को 17 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात 21 नवंबर को इस वारदात को अंजाम देने वाले शूटर आरोपी अरुण को भी अनंगपुर एरिया से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, 2 जिंदा कारतूसद्व वारदात में प्रयोग एक यामाहा मोटरसाइकिल तथा एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।
आरोपियों की अपराधिक पृष्ठभूमि काफी लम्बी है। आरोपियों के खिलाफ लड़ाई-झगड़े, लूटपाट, अवैध हथियार सहित कई मुकदमे दर्ज है। करीब 15 दिन पहले आरोपी विनोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर सैक्टर-55 से एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जबरदस्ती छीन ली थी। उस स्कॉर्पियो को जयपुर में अजमेर रोड से बरामद किया गया। इस मामले में अभी आरोपी योगेश व राजेश की गिरफ्तारी बकाया है जिन्हें पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

Haryana Chief Minister, Mr. Manohar Lal releasing the 8th edition of book entitled “Kadve Parvachan”

Metro Plus

आर्यन मर्डर केस में किन 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार? देखें!

Metro Plus

आखिरकार नगर निगम अधिकारियों ने चार लाख लेकर डलवा ही दी छत

Metro Plus