Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल टाउन ने निकाली जागरूकता रैली

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 20 जनवरी: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन द्वारा पोलियो के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई। मुजेसर स्थित संत कबीर स्कूल के बच्चों को इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा फल तथा पोलियो जागरूकता अभियान से संबंधित साम्रगी भी वितरित की गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान महेंद्र सर्राफ, सचिव दिनेश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता विशेष रूप ये उपस्थित थे।
रैली के अवसर पर स्कूली बच्चों को सबोधित करते हुए क्लब के प्रधान महेंद्र सर्राफ ने कहा कि आज रोटरी के कारण पोलियो जैसी जानलेवा बीमारी पूरी दुनिया से जड़-मूल से समाप्त हो चुकी है। भविष्य में पोलियो दोबारा पैर न फैलाएं, इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए रोटरी समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाती रहती है।

1

3

2

5

Related posts

रणजी क्रिकेटर संजय भाटिया ने लगाए क्रिकेटर चेतन शर्मा पर HCA से डील करने के आरोप

Metro Plus

Aftab Ahmed ने स्वास्थ्य मंत्री Anil Vij पर किए जमकर प्रहार, हड़ताली Workers दिया अपना भरपूर समर्थन

Metro Plus

सिख समाज एक बहादुर कौम, धर्म की रक्षा के लिए सिर कटा दिये लेकिन झुके नहीं: नायब सिंह सैनी।

Metro Plus