Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद में बुधवार को कोरोना के चार मामले पॉजिटिव आए!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 1 दिसंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के चार मामले पॉजिटिव आए है। वहीं मंगलवार को जिले में रिकवरी रेट भी 99.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिले में 32 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 32 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 2693 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1234603 लोगों के टेस्ट करवाए गए हैं। इनमें से 99952 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1132172 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिले में 1982 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिले में सैम्पल पॉजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.25 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.03 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कोविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1093448 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1093133 हो गई है। इसके अलावा 315 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

Red Cross सोसाइटी द्वारा मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस!

Metro Plus

भाजपा सरकार 2 लाख युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के देगी सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री नायब सैनी

Metro Plus

DLF Industries Association honours Rotary District Governor

Metro Plus