Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एडी स्कूल में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 7 सितंबर: एडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल डबुआ कालोनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कृष्ण और राधा के रूप को भी प्रस्तुत किया गया। छात्रों द्वारा कविता पाठ और भजन प्रस्तुत किए गए। डॉ० राधाकृष्ण सर्वपल्ली का जन्मदिवस भी मनाया गया। कक्षा 12वीं के छात्र और छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिका के रूप में कक्षाएं ली और स्कूल को व्यवस्थित रखा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० सुभाष श्योरायन ने स्टाफ और विद्यार्थियों को जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।Picture 005 Picture 016 Picture 021

Related posts

सीवर सफाई मशीन की आड़ में लग रहा है नगर निगम के खजाने को चूना

Metro Plus

एक करोड़ की लागत से किस खेल स्टेडियम का होगा विकास?

Metro Plus

Vidyasagar International School के इशांत सोलंकी ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, नेशनल के लिए क्वालीफाई

Metro Plus