Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विपुल गोयल ने गति-प्रगति रैली की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 7 सितंबर: विधायक विपुल गोयल ने भारतीय जनता पार्टी की गति-प्रगति रैली की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि रैली में पहुंचने वाली भीड़ ने साबित कर दिया है कि जनता का विश्वास आज भी पूरी तरह भाजपा में हैं। दिल्ली मैट्रो का बदरपुर से मुजेसर से तक विस्तार कार्य का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया जिससे फरीदाबाद की जनता खुशी से झूम उठी।
गति-प्रगति रैली के सफलता का श्रेय केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर, पार्टी विधायकों एवं भाजपा के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जाता है। विधायक विपुल गोयल ने पुलिस आयुक्त सुभाष यादव, जिला उपायुक्त डॉ० अमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा की गई रैली एवं अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्था की प्रशंसा की। विधायक विपुल गोयल ने कहा कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में दिल्ली मैट्रो का उद्घाटन स्वयं में एक अनुपम उपहार है। विधायक श्री गोयल ने गति-प्रगति रैली की सफलता के सभी केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पार्टी विधायक एवं हरियाणा के सभी उपस्थित मंत्रियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
सेक्टर-12 में गति प्रगति रैली से भारी संख्या में पहुंची भीड़ का एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को शाबाशी देते हुए विधायक विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की दिनरात की गई मेहनत का नतीजा है कि रैली इतनी सफल हुई और रैली का पांडाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले से पूरा खचाखच भर गया। विधायक विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा के निगरानी कमेटी के चेयरमैन वजीर सिंह डागर, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण सौरोत, पूर्व पार्षद सुंदर माहौर, पूर्व पार्षद सोममल्होत्रा, पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया, पूर्व पार्षद धनेश अदलखा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, राजमदान, डीपी जैन, कमल दीक्षित, पवन खन्ना, संजय मल्होत्रा, युवा भाजपा विजय शर्मा, युवा भाजपा नेता कमल जख्मी, बालकिशन चौहान, छत्तरपाल एडवोकेट की प्रशंसा की।

Related posts

मानव रचना में स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल एक्सपोजर देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं

Metro Plus

KUNDAN GREEN VALLEY स्कूल के छात्रों ने वू-शू प्रतियोगिता में लहराया परचम

Metro Plus

Dynasty international School  honoured outstanding victory in class X

Metro Plus