Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावधान! कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के आज 141 मामले पॉजिटिव आए।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 4 जनवरी:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 141 मामले पॉजिटिव आए है। जबकि चार मामले ठीक होंने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं मंगलवार को जिला में रिकवरी रेट भी 98.72 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 7 मरीज अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिले में 565 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 572 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 3581 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1332500 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 100637 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1227727 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिले में 3549 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में वैंटीलेटर और ऑक्सीजन पर कोई केस नहीं है। जिले में सैम्पल पॉजिटिव रेट 7.55 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.57 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में अब तक 1137943 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1132215 हो गई है। इसके अलावा 5728 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

स्नेपडील द्वारा प्रदेश के 9 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है: कुनाल बहल

Metro Plus

सीमा जैन ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर ज्ञापन सौंपा

Metro Plus

MCF ने एक दिन में एक करोड़ रूपये से अधिक की कर राजस्व वसूली कर रिकार्ड बनाया

Metro Plus