Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावधान! कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के आज 259 मामले पॉजिटिव आए

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 5 जनवरी:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज बुधवार को कोरोना वायरस के 259 मामले पॉजिटिव आए है। जबकि पांच मामले ठीक होंने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं बुधवार को जिले में रिकवरी रेट भी 98.47 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 28 मरीज अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिले में 798 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 826 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3638 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1336138 लोगों के अब तक टेस्ट करवाए गए हैं। इनमें से 100896 लोग कोरोना पॅजिटिव पाए गए। जबकि 1230857 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिले में 3627 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में एक केस वैंटीलेटर और एक केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैम्पल पॉजिटिव रेट 7.55 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.82 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1138249 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1129987 हो गई है। इसके अलावा 8262 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

एडवांस्ड इंस्टीट्यूट में डीएड के छात्रों का दीक्षांत समारोह का आयोजित किया गया

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित फ्रेशर पार्टी में बच्चों ने की जमकर मस्ती

Metro Plus

बस चलाते हुए मोबाइल पर बात की तो सस्पेंड कर दिए जाएंगे रोडवेज के ड्राइवर

Metro Plus