Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

मंडियों में गेहूं-सरसों की खरीद पर पैनी नजर, MSP पर हर दाना खरीदा जाएगा: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 8 अप्रैल: प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि राज्य की सभी मंडियों में गेहूं एवं सरसों की खरीद बढिय़ा तरीके से चल रही है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं कुरूक्षेत्र, गुरूग्राम, झज्जर, करनाल सहित कई जिलों की मंडियों कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि 1 अप्रैल से प्रदेश के सभी जिलों में किसानों से गेहूं एवं सरसों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। इस बार खरीद को आधुनिक बनाते हुए किसानों के वाहनों को जियो टैगिंग से लैस किया है, वहीं मंडियों में एंट्री के लिए पास भी जारी किए हैं। इसके साथ-साथ किसानों को बायोमेट्रिक व्यवस्था के साथ भी जोड़ा है। जिससे कि बाहर के ट्रेडर किसान बनकर यहां मंडियों में हमारे राज्य के अन्नदाता का हक नहीं मार सकेंगे।

मंत्री ने कहा कि हम व्यवस्था लागू करके ही संतुष्ट नहीं है बल्कि उसकी प्रतिदिन के आधार पर समीक्षा हो रही है। मैं खुद कई जिलों की मंडियों में होकर आया हूं, जहां व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि आज भी हमारे प्रदेश की सभी मंडियों में करीब 5000 किसान सरसों लेकर पहुंचे। उनकी 9978 मेट्रिक टन सरसों में से करीब 4836 मीटिंग टन की खरीद हो चुकी है, बाकी की कार्रवाई जारी है। इसी प्रकार करीब 1 लाख 27 हजार 312 गेट पास के जरिए 7 लाख 4 हजार 573 मीट्रिक टन गेहूं भी मंडियों में पहुंचा। इसमें से 1 लाख 23 हजार 373 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद संपन्न हो चुकी थी। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में ऐसी व्यवस्था मंडियों में बनाई गई है, जहां किसानों को सहज तरीके से अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मंत्री राजेश नागर ने घरेलू ईंधन के बारे में अफवाह फैलाकर लोगों को परेशान करने वालों को चेतावनी दी कि वह अपनी हरकत से बाहर जाएं अन्यथा उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई को और सख्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में ऐसे लोगों के खिलाफ 19 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं जिसमें 17 गिरफ्तारियां भी हुई हैं। नागर ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस ईंधन की कोई दिक्कत नहीं है। इस बारे में हमने प्रदेश के गैस आपूर्ति कर्ताओं को भी जरूरी निर्देश दिए हैं वहीं पीएनजी के कनेक्शन भी कम से कम नियम शर्तों के साथ दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रवासी लोगों के लिए 5 किलो के रसोई गैस सिलेंडर भी देने के निर्देश दिए गए हैं जिससे व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। हमारे पास रसोई गैस ईंधन के पर्याप्त स्टॉक हैं इसके लिए प्रदेश में रह रहे किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है।

Related posts

आफताब अहमद ने विधानसभा में गुड़गांव – फरीदाबाद व बल्लभगढ – सोहना मार्ग के चौड़ीकरण और दोनों मार्गों से टोल हटाने का मुद्दा उठाया

Metro Plus

मनसंस्कृति स्कूल में MLA के भाई ने रोटरी के साथ किया पौधारोपण।

Metro Plus

सरकारी स्कूलों की दशा को सुधारा जाएगा: सीमा त्रिखा

Metro Plus